eShram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जानिए, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 0 Average: 0]

eShram Card: ई-श्रम कार्ड को भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र में कामगार मजदूरों के लिए शुरू किया गया है। इस कार्ड के द्वारा देश के श्रमिकों को एक डिजिटल पहचान दी जाती है। इस श्रम कार्ड की मदद से श्रमिकों को सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाता है। अगर आपने अभी तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो आप जल्द से जल्द बनवा कर इससे जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर ले सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर या श्रमिक होने चाहिए तभी आप इस कार्ड को बनवाकर लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको श्रम कार्ड के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है, तो आप eShram card के इस आर्टिकल से ले सकते हैं जिसमें आपको श्रम कार्ड क्या है, लाभ और विशेषता, पात्रता तथा इसे बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।

e Shram Registration विवरण

योजना का नामe Shram Card Yojana
लाभश्रमिकों को मिलेंगे 3000 रूपए
किसने शुरू कीपीएम नरेंद्र मोदी
योजना की शुरुवात26 अगस्त 2021
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के श्रमिक
बीमा लाभ2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा, विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये
मिलने वाली धनराशि3000 रूपए प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटe Shram Card Online Apply

eShram Card क्या है

ई-श्रम कार्ड को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा श्रमिकों के लिए जारी किया जाता है। जिसके अंतर्गत श्रमिकों को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता के अलावा कई प्रकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाता है।

इस योजना में ऐसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को शामिल किया जाता है जो दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, ड्राइवर, सफाईकर्मी जैसे कामों से जुड़े होते हैं। 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा जारी किए जाने वाले eShram card में हर श्रमिक को 12 अंकों का एक अनोखा नंबर कार्ड के ऊपर दर्ज करके दिया जाता है। इस अनोखे नंबर की मदद से सरकार के द्वारा सीधे तौर पर श्रमिकों को वित्त सहायता के अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

eShram Card का उद्देश्य क्या है?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा जारी किए जाने वाले ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के डाटा को एकीकृत करना है, जिससे सरकार के द्वारा सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल सके। इस eshram card के द्वारा श्रमिकों को दुर्घटना बीमा, पेंशन योजना के अलावा बीमा योजना का भी लाभ किया जाएगा।

ई-श्रम कार्ड के लाभ और विशेषताएं 

ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत श्रमिकों को मिलने वाले प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में नीचे चर्चा की गई है –

  • e shram card बनवाने वाले श्रमिकों को सरकार के द्वारा 12 अंकों का अनोखा नंबर दिया जाता है। 
  • श्रम कार्ड बनवाने वाले श्रमिक को सरकार के द्वारा ₹200000 तक का दुर्घटना का बीमा दिया जाता है। 
  • ई श्रम कार्ड से श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
  • भारत सरकार के द्वारा श्रम कार्ड को आयुष्मान योजना से लिंक किया गया है। 
  • इस कार्ड को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लिंक किया गया है। 
  • मजदूरों के ई-श्रम कार्ड को NFSA कार्ड से भी लिंक किया गया है।
  • ई श्रम कार्ड से सभी श्रमिकों के डाटा को एकीकृत किया जाता है।

ई-श्रम कार्ड की पात्रता

केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए e shram card को बनवाने के लिए श्रमिक या मजदूर के पास नीचे दी गई पात्रता होनी चाहिए –

  • श्रमिक की आयु 16 वर्ष से ज्यादा तथा 59 वर्ष के बराबर या इससे कम होनी चाहिए। 
  • श्रमिक या मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला होना चाहिए। 
  • श्रमिक EPFO का सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला श्रमिक रिक्शा चालक, बढ़ई, लोहार, नाई, रेहड़ी वाले, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, मछुआरे, किसान, प्रवासी मजदूर होना चाहिए।

eShram Card के अंतर्गत आने वाली योजनाएं 

केंद्र सरकार के द्वारा eshram card के तहत कई तरह की योजनाओं को सीधे लिंक कर दिया गया है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • PM Suraksha Bima Yojana
  • PM Shram Yogi Maan-Dhan Yojana
  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana
  • Ayushman Bharat Yojana
  • Free Ration 
  • Scholarship
  • Ujjwala Yojana
  • PM Awas Yojana (Gramin/Urban)

eShram Card के लिए जरूरी दस्तावेज 

ई श्रम कार्ड ऑनलाइन ऑफलाइन तरीके से बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • श्रमिक विभाग में पंजीकरण
  • श्रमिक की श्रेणी का प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

eShram Card कैसे बनवाएं 

यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं पर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर लेना है –

  • सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर आपको मुख्य पेज पर लिखें Go to Main Page के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपको वेबसाइट पर Register On eShram के बटन पर Tab करके आगे बढ़ जाना है। 
  • फिर आपको स्वत पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करके आवेदन फार्म को ओपन कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर के साथ Captcha Code के अलावा अन्य जानकारी को भी भर देना है। 
  • फिर आपको Send OTP करने के बाद आने वाले ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, काम और बैंक खाते की जानकारी आदि को ध्यानपूर्वक क भर देना है।
  • अंत में आपको ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • उसके बाद आपको अपने ई-श्रम कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
  • इस तरह से बहुत आसानी से आप अपना खुद से ही पंजीकरण करके ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।

eShram Card Yojana FAQ

ई-श्रम कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

इस कार्ड से किसी भी जुड़ी समस्या का समाधान आप इनके टोल फ्री नंबर 14434 से प्राप्त कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत सरकार के द्वारा कौन-कौन सी योजनाओं को जोड़ा गया है?

इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओं जैसे कि PM Suraksha Bima Yojana, PM Shram Yogi Maan-Dhan Yojana, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana, Ayushman Bharat Yojana को ई-श्रम कार्ड से जोड़ दिया गया है।

ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले श्रमिकों को सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से महीने में कितनी वित्तीय सहायता दी जाती है?

इस कार्ड को बनवाने से श्रमिकों को हर महीने सरकार के द्वारा ₹1000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon