Udyogini Yojana Apply Online: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख तक के लोन पर 50% की सब्सिडी दी जा रही है, जानिए जानकारी 

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 1 Average: 5]

Udyogini Yojana Apply Online: सरकार के द्वारा महिलाओं को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए उद्योगिनी योजना की शुरुआत की है। इस योजना को कई राज्य सरकारों जैसे कि कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को रोजगार स्थापित करने में मदद देने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए सरकार के द्वारा ₹100000 से लेकर अधिकतम ₹300000 तक का ऋण दिया जाता है। 

इस दिए गए ऋण पर सरकार के द्वारा अधिकतम 50% की सब्सिडी भी महिलाओं को दी जाती है। यदि आप उद्योगिनी योजना में अपना आवेदन करके इस योजना में मिलने वाली राशि लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Udyogini Yojana Apply Online योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है। अगर आप उद्योगिनी योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा इसमें आवेदन करके ऋण कैसे ले, के बारे में जानकारी आप हमारे इस लेख के माध्यम से ले सकते हैं।

Udyogini Yojana Apply Online 

सबसे पहले उद्योगिनी योजना को कर्नाटक सरकार के द्वारा 2004 में शुरू किया गया था, उसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान में इस योजना को अपने राज्य में शुरू कर दिया गया है। इसमें पात्र पाए जाने वाली महिलाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए ₹100000 से लेकर अधिकतम ₹300000 तक का लोन उनके रोजगार स्थापित करने के आधार पर दिया जाता है।

इस दिए गए ऋण पर सरकारों के द्वारा महिलाओं को 30% की सब्सिडी तथा विकलांगता की श्रेणी में आने वाली महिलाओं को अधिकतम 50% की सब्सिडी इस उद्योगिनी योजना के अंतर्गत दी जाती है।

Udyogini Yojana Apply Online Overview 

योजना का नाम Udyogini Yojana Apply Online 
योजना की आवेदन की तिथि2025
योजना को शुरू कियाकर्नाटक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य की महिलाओं को रोजगार स्थापित करने में उनकी सहायता करना।
योजना से लाभार्थी राज्य के सभी पात्र पाए जाने वाली महिलाएं
योजना में मिलने वाली आर्थिक सहायताअधिकतम ₹300000 तक
योजना में मिलने वाली सब्सिडीअधिकतम 50%
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से
ऑफिसियल वेबसाइट Udyogini Yojana

Udyogini Yojana Apply Online का उद्देश्य क्या है?

उद्योगिनी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहयोग करना। इसमें पात्र महिलाओं को अपना ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने की आवश्यकता होती है।

Udyogini Yojana Apply Online के लाभ और विशेषताएं 

यदि आप उद्योगिनी योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको इसके नीचे दिए गए फायदे मिल जाते हैं तथा इस योजना की विशेषता के बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है –

  • उद्योगिनी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद महिला को व्यवसाय स्थापित करने के लिए अधिकतम ₹300000 तक का ऋण दिया जाता है। 
  • इस योजना में महिलाओं को 30% की सब्सिडी भी दी जाती है। 
  • उद्योगिनी योजना में आवेदन करने वाली यदि विकलांग महिला है, तो उसे सब्सिडी के तौर पर 50% का लाभ मिल जाता है।
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं दूध बिक्री, फूड ट्रक, टी-स्टॉल, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर जैसे व्यवसाय को शुरू कर सकती है।

Udyogini Yojana के अंतर्गत लोन देने वाले बैंकों के नाम 

उद्योगिनी योजना के अंतर्गत केवल कुछ बैंक की लोन देते हैं, जिनकी जानकारी आपको नीचे दी गई है –

  • भारतीय स्टेट बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • केनरा बैंक 
  • एचडीएफसी बैंक

Udyogini Yojana Apply Online के लिए पात्रता

उद्योगिनी योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यता का होना अनिवार्य है –

  • महिला की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा तथा 55 वर्ष के बराबर या कम होनी चाहिए। 
  • आवेदन के लिए महिला मूल रूप से कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 
  • आवेदन से पहले महिला ने किसी भी अन्य वित्तीय संस्थान से लोन नहीं लिया होना चाहिए।

Udyogini Yojana Apply Online के लिए जरूरी दस्तावेज 

उद्योगिनी योजना में महिला को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Udyogini Yojana Apply Online कैसे करें 

उद्योगिनी योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको यह जानकारी लेनी होती है कि कौन सा बैंक उद्योगिनी योजना के अंतर्गत ऋण देता है। 
  • उद्योगिनी योजना के अंतर्गत एसबीआई, पीएनबी एचडीएफसी और केनरा बैंक लोन देते हैं।
  • उद्योगिनी योजना में लोन लेने के लिए आपको एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको व्यवसाय के Section में जाकर उद्योगिनी योजना के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने उद्योगिनी योजना की जानकारी और इसका आवेदन फार्म खुलकर आ जाता है। 
  • इस आवेदन फॉर्म का आपको प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
  • फिर उद्योगिनी योजना के आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सामान्य जानकारी के साथ-साथ रोजगार की रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी को दर्ज कर देना है। 
  • इसके अलावा आपको अपनी बैंक खाते की पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो को उद्योगिनी योजना के आवेदन फॉर्म के साथ लगा देना है।
  • फिर आपको उद्योगिनी योजना के आवेदन फार्म को स्टेट बैंक की शाखा में अधिकारी के पास जमा कर देना है। 
  • उसके बाद अधिकारी आपके उद्योगिनी फॉर्म और लगाई गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जांच करते हैं। 
  • यदि जांच में सभी जानकारी के साथ-साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी सत्यापित हो जाती है, तो बैंक के द्वारा आपका ऋण अप्रूवल कर दिया जाता है।
  • फिर भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आपके बैंक खाते में रोजगार स्थापित करने के लिए आपकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर लोन दे दिया जाता है। 
  • इस तरह से आप उद्योगिनी योजना में अपना आवेदन करके खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

Udyogini Yojana Apply Online FAQ

उद्योगिनी योजना में व्यवसाय शुरू करने के लिए कितना ऋण दिया जाता है? 

इस योजना में सरकार के द्वारा महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम ₹300000 तक का ऋण दिया जाता है।

उद्योगिनी योजना में लिए गए लोन पर कितने प्रतिशत की सब्सिडी मिल जाती है? 

इस योजना के अंतर्गत दिए गए लोन पर महिलाओं को अधिकतम 50% की सब्सिडी मिल जाती है।

वर्तमान में उद्योगिनी योजना को किन-किन राज्य सरकारों के द्वारा अपने राज्य में चलाया जा रहा है? 

इस योजना को वर्तमान में कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon