Subhadra Yojana: ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा 17 दिसंबर 2024 को नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सुभद्रा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को 1 साल में दो किस्तों के रूप में ₹5000 की राशि करके कुल ₹10000 की राशि दी जाती है। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना का संचालन करने के लिए 55000 करोड रुपए के बजट की घोषणा की थी।
यदि आप ओड़िशा राज्य की एक महिला है और सुभद्रा योजना के अंतर्गत आवेदन करके हर साल ₹10000 की आर्थिक सहायता लेना चाहती है, तो आपको इसमें अपना जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा क्योंकि सरकार के द्वारा अब इस योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के बैंक खाते में डिजिटल रूप से डाली जा रही है। यदि आप सुभद्रा योजना से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी जैसे कि सुभद्रा योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो इस Subhadra Yojana आर्टिकल से ले सकते हैं।
Subhadra Yojana Form विवरण
योजना का नाम | Mukhyamantri Subhadra Yojana |
---|---|
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी |
योजना की शुरुवात | 17 सितंबर 2024 (ओडिशा सरकार) |
राज्य | ओडिशा |
वर्ष | 2024-25 |
लाभार्थी | राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाएं |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
संवितरण विधि | दो किश्तें: राखी पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस |
आर्थिक सहायता राशि | रु. 10,000 प्रति वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
ऋण तक पहुंच | अनुकूल ब्याज दरों पर ऋण सुविधाएं |
प्रशिक्षण एवं कौशल विकास | विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया |
मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट | subhadra.odisha.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 14678 |
पोस्ट का नाम | Subhadra yojana online apply |
Subhadra Yojana क्या है
सुभद्रा योजना को ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा महिला दिवस और रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ₹5000 की किस्त का भुगतान किया जाता है। इस योजना की 2025 की पहली किस्त को सरकार के द्वारा महिला दिवस के दिन महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया गया है।
अब राज्य सरकार के द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष में दी जाने वाली ₹5000 की किस्त का भुगतान दिए जाने वाला है। यदि आपने अभी तक भी इस योजना में अपना आवेदन नहीं किया है, तो आप इसमें अपना आवेदन जल्द से जल्द करके आने वाली किस्त का लाभ ले सकती हैं, लेकिन इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रताएं होनी चाहिए। इस योजना को सरकार के द्वारा केवल 5 वर्षों यानी की 2024 से लेकर 2029 तक शुरू किया गया है।
Subhadra Yojana Odisha का उद्देश्य क्या है?
ओडिशा सरकार के द्वारा सुभद्रा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण प्रदान करना है। जिससे राज्य की महिलाएं किसी पर निर्भर न रह सके ओर अपना खर्चा खुद से कर सके। इस योजना से डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सुभद्रा योजना ओडिशा के लाभ और विशेषताएं
- सुभद्रा योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा निर्धारित की गई योग्यता रखने वाली महिलाओं को 1 साल में ₹10000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता दो किस्तों के रूप में महिला दिवस व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दी जाती है।
- राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को केवल 5 वर्षों के लिए शुरू किया गया है, यह योजना 2029 में समाप्त कर दी जाएगी।
- इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार ने 55000 करोड रुपए से भी अधिक का बजट आवंटित किया है।
- इस योजना से राज्य की महिलाओं को सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान किया जा रहा है।
- सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सुभद्रा योजना डेबिट कार्ड भी दिया जाता है।
- राज्य की जो भी महिला सुभद्रा योजना डेबिट कार्ड का उपयोग डिजिटल रूप से ज्यादा करेंगी, उन्हें ₹500 का अधिक बोनस भी दिया जाता है।
- सुभद्रा योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप इनके टोल फ्री नंबर 14678 पर कॉल कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना के लिए पात्रता
- सुभद्रा योजना में आवेदन करने वाली महिला मुख्य रूप से ओडिशा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से ज्यादा तथा 60 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला NFSA या SFSS कार्ड धारक होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी या पेंशन दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के पूरे परिवार के पास 5 एकड़ सिंचित भूमि से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- सुभद्रा योजना के तहत परिवार की केवल एक महिला ही पात्र होगी।
- राज्य की महिला किसी भी प्रकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही होनी चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी की प्रक्रिया Activate होनी चाहिए।
सुभद्रा योजना के लिए कोन से दस्तावेज चाहिए
- महिला का आधार कार्ड या पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Subhadra Yojana Online Apply
सुभद्रा योजना में राज्य की महिला को आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- आवेदन करने वाली महिला को सुभद्रा पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के में पेज पर आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने सुभद्रा योजना के आवेदन का पंजीकरण फार्म खुलकर आ जाता है।
- इस पंजीकरण फार्म में आपको जानकारी जैसे कि नाम पिता या पति का नाम, बैंक खाते की जानकारी, अपना पूरा पता आदि को भर देना है।
- उसके बाद आपको आधार नंबर डालकर ओटीपी की मदद से वेरीफाई करवा लेना है।
- इसके बाद आपके आवेदन फार्म में स्वत ही जानकारी आ जाती हैं।
- फिर आपको अपने कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कि राशन कार्ड प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, बैंक खाते की पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इस तरह से सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अंत में आपको सुभद्रा योजना के आवेदन फार्म को पूर्ण रूप से सबमिट कर देना है।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आवेदन क्रमांक संख्या का मैसेज आ जाता है।
- इस आवेदन क्रमांक संख्या को डालकर आप अपने आवेदन की स्थिति को समय-समय पर देख सकते हैं।
Mukhyamantri Subhadra Yojana Form Download
Subhadra Yojana Online Status Check
- सुभद्रा योजना के आवेदन फार्म की स्थिति देखने के लिए आपको सुभद्रा योजना पोर्टल पर जाना होता है।
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपनी आवेदन क्रमांक संख्या को डालकर चेक स्टेटस के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने सुभद्रा योजना के आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाती है।
Mukhyamantri Subhadra Yojana Odisha FAQ
Subhadra Yojana List
सुभद्रा योजना की लाभार्थी सूचि महिलाए https://subhadra.odisha.gov.in/ पोर्टल से चेक कर सकती है।
Subhadra Yojana official website
https://subhadra.odisha.gov.in/