Solar Atta Chakki Yojana: सोलर आटा चक्की लगवाने पर सर्कार दे रही है सब्सिडी, जानिए विस्तार से जानकारी

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 0 Average: 0]

Solar Atta Chakki Yojana: भारत की राज्य सरकारों के द्वारा अपने राज्य के दूरदर्राज इलाकों में जहां आज भी हजारों परिवार गेहूं पिसवाने के लिए दूर जाते हैं। ऐसे परिवारों की कठिनाई को देखते हुए राज्य सरकारों के द्वारा सोलर आटा चक्की योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना में सरकार के द्वारा सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगाई जाती है तथा लगाई गई सोलर आटा चक्की पर सरकार के द्वारा भारी सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है।

राज्य सरकार के द्वारा solar atta chakki yojana का लाभ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं अपने घर पर ही आटा चक्की से गेहूं पीसकर कमाई कर सकती हैं। यदि आप सोलर आटा चक्की योजना से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी जैसे कि सोलर आटा चक्की योजना क्या है, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है।

सोलर आटा चक्की योजना विवरण

योजना का नाम Solar Atta Chakki Yojana 
योजना की शुरुआत कब हुई2025
योजना को शुरू कियाउत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड राज्य ने 
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
योजना से लाभार्थी राज्य की सभी पात्र महिलाएं
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से
आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in

Solar Atta Chakki Yojana क्या है

सोलर आटा चक्की योजना को कई राज्य जैसे कि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड ने अपने राज्य के लिए शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत डीजल और बिजली का प्रयोग बंद करके सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है, जिससे बिना किसी लागत से आटा चक्की को चलाया जा सके। इस योजना को सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाया गया है, जिससे महिलाएं अपने घर में आटा चक्की लगाकर गेहूं पीसकर पैसे कमा सकती हैं।

सोलर आटा चक्की योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा ₹20000 की सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगाई जाती है। जिसमें लगभग 50% सब्सिडी यानी कि ₹10000 की राशि कुछ समय के बाद महिला के बैंक खाते में वापस भेज दी जाती है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 60% से लेकर 70% की सब्सिडी सोलर आटा चक्की योजना में दी जा रही है।

सोलर आटा चक्की योजना का उद्देश्य क्या है?

सरकार के द्वारा solar atta chakki yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिजली या डीजल से चलने वाली चक्की की जगह सोलर चक्की लगाना है, जिससे बिना किसी खर्चे के फ्री में आटे की पिसाई की जा सके। इस योजना से घर की महिलाओं को स्वरोजगार भी दिया जा रहा है।

Solar Atta Chakki Yojana के लाभ और विशेषताएं 

सरकार की सोलर आटा चक्की योजना के प्रमुख लाभ और इसकी विशेषताओं के बारे में नीचे चर्चा की गई है –

  • सोलर आटा चक्की योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा ₹20000 की लागत की सोलर आटा चक्की लगाई जाती है। 
  • इस योजना सरकार के द्वारा ₹10000 की सब्सिडी सोलर आटा चक्की लगाने वाले को दी जाती है। 
  • सोलर आटा चक्की योजना से बिजली और डीजल की बचत होती है। 
  • इस योजना का लाभ अब तक राज्य सरकारों के द्वारा लगभग एक लाख महिलाओं के घर तक पहुंचाया जा चुका है। 
  • सोलर से चलने वाली आटा चक्की महिलाएं अपने घर में लगाकर अपने लिए रोजगार का साधन पैदा कर सकती है।

सोलर आटा चक्की योजना की पात्रता

Solar atta chakki yojanaमें आटा चक्की लगवाने के लिए आप नीचे दी गई पात्रता रखते होने चाहिए –

  • सोलर आटा चक्की लगवाने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष के बराबर या 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। 
  • महिला के पूरे परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से ज्यादा तथा 2.5 लाख रुपए के बराबर या कम होनी चाहिए।
  • महिला बीपीएल राशन कार्ड धारक या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए। 
  • महिला के घर में पहले से कोई भी आटा चक्की नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला के बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, जिससे सब्सिडी का सीधा लाभ बैंक खाते में मिल सके।

सोलर आटा चक्की योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

Solar atta chakki yojana में महिला को सोलर चक्की लगवाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • स्वघोषित प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Solar Atta Chakki Yojana में आवेदन कैसे करें

सोलर आटा चक्की योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसान तरीके से अपना आवेदन कर सकते हैं –

  • सोलर आटा चक्की योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको कई तरह की योजनाएं देखने को मिल जाती है।
  • जिसमें से आपको Solar Atta Chakki Yojana के Section में चले जाना है।
  • उसके बाद आपको सोलर आटा चक्की योजना में आवेदन करने का लिंक मिल जाता है। 
  • इस लिंक पर क्लिक करके आपको सोलर आटा चक्की योजना के आवेदन फार्म को खोल लेना है। 
  • उसके बाद आपको सोलर आटा चक्की योजना के आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ आय की जानकारी को भी भर देना होता है। 
  • फिर आपको सोलर आटा चक्की योजना में आवेदन करते समय अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर देना है।
  • जब solar atta chakki yojana के आवेदन फॉर्म की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो इसे आपको सबमिट कर देना है।
  • फिर आपके सोलर आटा चक्की योजना के आवेदन फार्म की जांच ब्लॉक के अधिकारियों के द्वारा की जाती है। 
  • यदि जांच में दी गई जानकारी सही और पात्र पाई जाती हैं, तो आपको इस योजना के अंतर्गत सोलर से चलने वाली आटा चक्की दे दी जाती है।
  • इस तरह से राज्य की महिलाएं अपने घर पर सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगाकर रोजगार स्थापित कर सकती हैं।

Solar Atta Chakki Yojana FAQ

सोलर आटा चक्की योजना के अंतर्गत कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

सोलर आटा चक्की योजना को लगवाने में कुल लागत कितनी आती है?

सोलर से चलने वाली आटा चक्की लगवाने में ₹20000 तक की लागत आ जाती है।

सोलर आटा चक्की योजना में कितने प्रतिशत की सब्सिडी सरकार के द्वारा दी जाती है?

इस योजना में सरकार के द्वारा 50% की सब्सिडी या ₹10000 की राशि सरकार के द्वारा दी जाती है।

solar atta chakki yojana official website

https://fcs.up.gov.in/

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon