Mukhyamantri Vayoshri Yojana: भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना को देखते हुए कई राज्य सरकारों के द्वारा मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का संचालन अपने राज्य में किया जा रहा है। यदि हम इन राज्यों की बात करें तो इनमें मुख्य रूप से बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्य हैं, जिन्होंने इस योजना को अपने राज्य में 60 वर्ष से अधिक वृद्धों के लिए शुरू कर दिया गया है।
राज्य सरकारों के द्वारा इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बूढ़े लोगों को बिल्कुल निशुल्क रूप से सुनने की मशीन, व्हीलचेयर और चलने के लिए छड़ी के अलावा कई अन्य प्रकार के उपकरण फ्री में दिए जा रहे हैं।
यदि आप भी इन राज्यों में आते हैं और आपकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा है तो आप राज्य सरकार की इस निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं लेकिन इसके लिए सरकार के द्वारा कुछ पर पात्रता निर्धारित की गई है, इन पत्रताओं के बारे में जानकारी आप हमारे इस mukhyamantri vayoshri yojana आर्टिकल से ले सकते हैं।
Vayoshri Yojana Maharashtra विवरण
योजना का नाम | Mukhyamantri Vayoshri Yojana |
योजना की शुरुवात | 16 फरवरी 2024 |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
लाभ | वरिष्ठ नागरिको को 3000 रुपये मिलेंगे |
लाभार्थी | राज्य के वरिष्ठ नागरिक |
आयु सिमा | 65 वर्ष या उससे अधिक |
उद्देश्य | राज्य के वरिष्ठ नागरिको को वित्तीय मदद करना और अपंग उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना |
मिलने वाली धनराशि | 3000 रुपये |
योजना में मिलने वाला लाभ | व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत, सुनने की मशीन और चलने के लिए छड़ आदि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | cmvayoshree.mahait.org |
Mukhyamantri Vayoshri Yojana क्या है
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना की शुरुआत महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश राज्य ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना को देखते हुए अपने राज्य में शुरू कर दिया गया है। इस योजना में सरकार के द्वारा 60 वर्ष से अधिक बूढ़े पुरुष या महिला को फ्री में दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुएं जैसे कि कृत्रिम दांत, चलने के लिए व्हीलचेयर, चश्मा ओर कई प्रकार के उपकरण फ्री में दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के तहत सरकार के द्वारा इन फ्री उपकरणों के लिए कुछ निर्धारित पात्रताएं रखी गई है। यदि आप इन पात्रताएं को पूरा करते हैं, तभी सरकार के द्वारा आपको यह उपकरण फ्री में दिए जाते हैं। राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के तहत पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वृद्धजनों को चलने, सुनने, देखने और दैनिक जीवन की क्रियाएं को करने में सहायता प्रदान करना है। जिससे वृद्ध जनों को आर्थिक और शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
Vayoshri Yojana के लाभ और विशेषताएं
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लाभ और प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गई है –
- इस योजना में सरकार के द्वारा शरीर के संतुलन बनाए रखने के लिए छड़ी फ्री में दी जाती है।
- इस योजना में सुनने में परेशानी होने वाले 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को श्रवण मशीन दी जाती है।
- यदि वृद्ध जनों को दृष्टि की कमी है, तो उन्हें दृष्टि को सही करने के लिए चश्मा दिया जाता है।
- इस योजना में चलने में असमर्थ वृद्ध जनों को व्हीलचेयर सरकार के द्वारा बिल्कुल निशुल्क दिया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा वृद्ध जनों को जिन्हें दांत की आवश्यकता है, उन्हें कृत्रिम दांत बिल्कुल मुफ्त में लगाकर दिए जाते हैं।
- मुख्यमंत्री वयोश्री योजना में दिव्यांगजन, निराश्रित बुजुर्गों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
- इस योजना में उपकरण वितरण की प्रक्रिया को शिविर आधारित रूप से किया जाता है, इसमें किसी भी उपकरण को देने से पहले शिविर में आपका मेडिकल टेस्ट किया जाता है, उसके बाद आपको उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए –
- आवेदन करने वाला बुजुर्ग भारत का मूल निवासी या नागरिक होना चाहिए।
- बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष के बराबर या 60 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- बुजुर्ग महिला व पुरुष कोई भी हो सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- बुजुर्ग गरीबी रेखा से नीचे या बीपीएल राशन कार्ड धारक होना चाहिए।
- बुजुर्ग व्यक्ति को चलने में, देखने में या कोई अन्य समस्या होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए कोन से दस्तावेज चाहिए
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना में बुजुर्ग को लाभ लेने के लिए नीचे दिए दस्तावेज की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड या कोई अन्य प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- मेडिकल की रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Mukhyamantri Vayoshri Yojana में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत फ्री चीजों को प्राप्त करने के लिए आप कई तरह से आवेदन कर सकते हैं, हमने आपको नीचे ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है –
- मुख्यमंत्री वयोश्री योजना में अपना आवेदन करने के लिए आपको अपनी जिला पंचायत या ग्राम पंचायत में जाना है।
- वहां जाने के बाद आपको मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर इसका आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इस आवेदन पत्र को आपको स्वयं से भर देना है या फिर वहां बैठे कर्मचारियों से भरवा लेना है।
- उसके बाद आपको इस आवेदन पत्र के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि आयु प्रमाण पत्र, डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट और पासपोर्ट साइज फोटो आदि को संलग्न कर देना है।
- फिर इस आवेदन पत्र को आपको अपनी ग्राम पंचायत, ब्लॉक या जिला पंचायत में जाकर जमा कर देना है।
- उसके बाद कार्यालय आपके आवेदन का सत्यापन करके आपके आवेदन पत्र को आगे भेज देता है।
- फिर आपको सरकार के द्वारा विशेष शिविर में बुलाया जाता है और आपको आपके द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर सुविधा दी जाती है।
- इस तरह से बहुत आसानी से राज्य के वृद्ध जन मुख्यमंत्री वयोश्री योजना में आवेदन करके कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर श्रवण मशीन आदि की सुविधा ले सकते हैं।
Vayoshri yojana form pdf download:
वयोश्री योजना मिलने वाले उपकरण की सूची
- कमोड चेयर्स
- नी ब्रोस
- काठ का बेल्ट
- फॉल्डिंग वॉकर एंव श्रवण यंत्र
- स्थिरता के लिए तिपाई
- गर्दन के समर्थन के लिए ग्रीवा कॉलर
- स्टिक व्हीलचेयर
- चश्मा
Mukhyamantri Vayoshri Yojana FAQ
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का संचालन किन-किन राज्यों में किया जा रहा है?
इस योजना का संचालन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के द्वारा की किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत क्या-क्या चीज प्रदान की जाती है?
इस योजना के तहत वृद्ध जनों को राज्य सरकार चलने के लिए व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत, श्रवण मशीन आदि फ्री में उपलब्ध करवाई जाती है।