Mofat Bhandi Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा बांधकाम कामगारों को एक नई योजना का लाभ दिया जा रहा है, इस योजना का नाम मोफत भांडी योजना है। यह योजना एक विशेष प्रकार की है क्योंकि इस योजना में सरकार के द्वारा कामगारों को 30 स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन बिल्कुल मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इन बर्तनों में खाना बनाने व खाना परोसने के सभी बर्तनों को शामिल किया गया है।
अगर आप बांधकाम कामगार योजना में पंजीकृत है तो आपको सरकार के द्वारा फ्री में स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन दिए जाएंगे लेकिन इसके लिए आपको मोफत भांडी योजना के बारे में जानकारी होनी चाहिए यदि आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको mofat bhandi yojana क्या है, लाभ, विशेषता, पात्रता, दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।
Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana विवरण
योजना का नाम | Bandhkam Kamgar Bhandi Yojana 2025 |
किसने शुरू की | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | महाराष्ट्र बांधकाम कामगार |
विभाग | महाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल |
लाभ | 5,000/- रु. और बर्तनों का एक सेट |
उद्देश्य | राज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना |
राज्य | महाराष्ट्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mahabocw.in |
Mofat Bhandi Yojana क्या है
महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा बांधकाम कामगार में पंजीकृत कामगारों को बिना किसी शुल्क यानी कि फ्री में 30 बर्तनों का सेट स्टील और एल्यूमीनियम से बना दिया जाता है। इस योजना को सरकार के द्वारा 2024-25 में शुरू किया गया है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 30 बर्तनों का शिविरों के माध्यम से जिलों में दिया जा रहा है।
मोफत भांडी योजना में केवल निर्माण कार्य क्षेत्र में 90 दिनों तक काम करने वाले कामगारों को ही फ्री में 30 बर्तनों को दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन कामगारों को भी 1 साल यानी की 365 दिन में 90 दिन तक का कार्य करना अनिवार्य है, तभी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना का उद्देश्य क्या है?
मोफत भांडी योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब पंजीकृत कामगारों को रसोई का उपयोग होने वाले बर्तनों फ्री में देना है। जिससे कामगारों का जीवन सम्मानजनक और सशक्त बनाया जा सके।
Mofat Bhandi Yojana के लाभ और विशेषताएं
महाराष्ट्र की मोफत भांडी योजना के तहत मिलने वाले लाभ और इस योजना की प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है –
- कामगारों को फ्री में एल्यूमीनियम और स्टील के बर्तन दिए जाते हैं।
- इस योजना में कामगारों को कुल 30 बर्तन को फ्री में दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ लेकर निर्माण कामगार अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
- इस योजना से निर्माण कामगार साफ सुथरा स्टील और एल्यूमीनियम के बर्तन प्राप्त करके अपने परिवार को स्वच्छ खाना उपलब्ध करवा सकते हैं।
- इस योजना में पात्र पाए जाने वाले कामगार को सूचना देकर उनके हाथों में बर्तन की कीट दी जाती है।
Bandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana में मिलने वाले बर्तन
महाराष्ट्र की Mofat bhandi yojana में मिलने वाले 30 एल्यूमिनियम और स्टील के बर्तनों की जानकारी नीचे दी गई है –
- 4 थाली
- 8 कटोरी
- 4 गिलास
- 1 कुकर (5 लीटर)
- 1 परात
- 1 कढ़ाई
- मसाला डब्बा
- 3 स्टील भंडे
- झाकण, भात, जग, वरण चमचा आदि
मोफत भांडी योजना की पात्रता
महाराष्ट्र की मोफत भांडी योजना के तहत 30 बर्तन फ्री में प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई योग्यताएं रखते होने चाहिए –
- आवेदन करने वाला महाराष्ट्र में निर्माण कार्य में कार्यरत होना चाहिए।
- आवेदक का MahaBOCW (महाराष्ट्र भवन व अन्य निर्माण कामगार) में पंजीकरण होना चाहिए।
- आवेदक ने पिछले 12 महीने में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य क्षेत्र में कार्य किया होना चाहिए।
- आवेदक ने किसी भी प्रकार की बर्तन या समान योजना का लाभ पहले नहीं लिया होना चाहिए।
- आवेदन करने वाला सरकारी पेंशन लेने वाला नहीं होना चाहिए।
बांधकाम कामगार मोफत भांडी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
महाराष्ट्र की bandhkam kamgar mofat bhandi yojana में 30 बर्तन फ्री में प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- महाराष्ट्र राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार योजना का पंजीकरण
- निर्माण क्षेत्र में 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Mofat Bhandi Yojana Online Registration कैसे करें
महाराष्ट्र की मोफत भांडी योजना में आप अपना ऑफलाइन आवेदन करके बहुत आसानी से फ्री में 30 बर्तन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का स्टेप बाय स्टेप तरीके से अनुचरण करना है –
- सबसे पहले आपको BOCW मंडळ कार्यालय या कामगार भवन में जाना है।
- वहां जाने के बाद आपको मुफ़्त भांडी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- उसके बाद आपको मुफ़्त भांडी योजना के आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद भर देना है।
- फिर आपको आवेदन पत्र के साथ अपने कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, BOCW पंजीकरण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो को सलग्न कर देना है।
- इस तरह से आपको अपने मुफ़्त भांडी योजना के आवेदन फार्म को महाराष्ट्र भवन व अन्य निर्माण कामगार कार्यालय में जमा कर देना है।
- फिर आपके आवेदन फार्म का सत्यापन महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कार्यालय में बैठे अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।
- जब आपका सत्यापन पूरा हो जाता है, तो आपको बर्तन के वितरण के लिए वितरण शिविर में बुलाया जाता है।
- उसके बाद आपको एल्यूमीनियम और स्टील से बने 30 बर्तन दे दिए जाते हैं।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप फ्री में मुफ़्त भांडी योजना के अंतर्गत 30 बर्तन प्राप्त कर सकते हैं।
Bandhkam Kamgar Mofat Bhandi Yojana FAQ
मोफत भांडी योजना का लाभ किसे दिया जा रहा है?
महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा निर्माण कार्य में लगे कामगारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मोफत भांडी योजना में कितने बर्तन फ्री में दिए जा रहे हैं?
इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार के द्वारा एल्यूमिनियम और स्टील के 30 बर्तनों को फ्री में दिया जा रहा है।
मोफत भांडी योजना में बर्तनों का वितरण कैसे किया जाता है?
इस योजना के तहत सरकार के द्वारा बर्तनों का वितरण कामगार के जिले में शिवरो के माध्यम से दिया जाता है।