Mahila Samman Yojana: देश की राजधानी दिल्ली की सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को सम्मान देने के लिए अन्य राज्यों के मुकाबले एक बहुत ही लाभकारी योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम से शुरू किया गया है।
महिला सम्मान योजना विधानसभा चुनाव में एक चुनावी मुद्दा बनकर सामने आई थी, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा अनाउंस किया गया था। जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने कहा था कि यदि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है, तो महिलाओं को ₹1000 हर महीने वित्तीय सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
वर्तमान में दिल्ली में बीजेपी की सरकार है, जिसकी तरफ से रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया है। अब रेखा गुप्ता जी के द्वारा अपनी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर 30 मई 2025 को महिला सम्मान योजना के बारे में घोषणा कर दी है कि आम आदमी पार्टी के द्वारा शुरू की गई योजना को अब बीजेपी सरकार के द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा।
अगर आप Mahila Samman Yojana के बारे में जानकारी जैसे कि महिला सम्मान योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं।
महिला सम्मान योजना विवरण
योजना का नाम | Mahila Samman Yojana |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2025 |
योजना को शुरू किया | दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाकर उनकी आर्थिक मदद करना |
योजना से लाभार्थी | राज्य में पाई जाने वाली सभी पात्र महिलाएं |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
Mahila Samman Yojana क्या है
Mahila Samman Yojana को दिल्ली में रेखा गुप्ता जी के द्वारा अपनी सरकार के 100 दिन पूरा होने के शुभ अवसर पर शुरू किया गया है। इस योजना में राज्य की महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट भेजी जाएगी। सरकार के द्वारा इस योजना के संचालन के लिए ₹2000 करोड़ का बजट भी आवंटित किया है।
दिल्ली की महिला सम्मान योजना में मिलने वाली ₹1000 की वित्तीय सहायता को आगे चलकर ₹2100 भी किया जा सकता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के द्वारा कहा गया था कि शुरू में महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। उसके बाद ₹2100 से रुपए हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में डाले जाएंगे।
महिला सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?
महिला सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें हर महीने नियमित रूप से परिवार चलाने के लिए ₹1000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लाभ और विशेषताएं
दिल्ली की महिला सम्मान योजना में मिलने वाला लाभ और इस योजना से जुड़ी प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई हैं –
- दिल्ली सरकार के द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 2000 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है, इस बजट के माध्यम से इस योजना का संचालन अच्छे से किया जा सकता है।
- महिला सम्मान योजना में सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इस योजना में आने वाले समय में ₹1000 की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹2100 किया जा सकता है, परंतु इसके लिए अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
- महिला सम्मान योजना से दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाओं को मदद मिलने वाली है।
- दिल्ली सरकार के द्वारा सीधे डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 के सम्मान राशि भेजी जाती है।
महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता
दिल्ली की mukhyamantri mahila samman yojana में हर महीने नियमित रूप से ₹1000 की राशि प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गई योग्यताएं रखते होने चाहिए –
- आवेदन करने के लिए आप स्थाई रूप से दिल्ली के मूल निवासी होने चाहिए।
- इसमें केवल दिल्ली की महिला ही आवेदन कर सकती हैं।
- महिला की आयु 18 वर्ष के बराबर या ज्यादा तथा 60 वर्ष के बराबर या कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3.5 लाख के बराबर या इससे कम होनी चाहिए।
- महिला विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता महिला के पति सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
Mahila Samman Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
दिल्ली की महिला सम्मान योजना में सम्मान राज्य प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –
- आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- दिल्ली का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- स्व घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Mahila Samman Yojana में आवेदन कैसे करें
दिल्ली की महिला सम्मान योजना में महिला को सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए नीचे गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर लेना हैं –
- दिल्ली की महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Apply Service के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको Register के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण के फॉर्म को ओपन कर लेना है।
- अब आपको अपनी जानकारी जैसे कि नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर और आधार नंबर को भरकर अपना पंजीकरण कर लेना है।
- पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड भरकर लॉगिन हो जाना है।
- अब आपको महिला सम्मान योजना के आवेदन पत्र को ओपन करके इसमें अपनी सभी जानकारी को भर देना है।
- इसमें आपको अपनी जानकारी के साथ-साथ बैंक खाते की जानकारी को भी ध्यानपूर्वक भरना है, जिसमें आपको आर्थिक सहायता लेनी है।
- उसके बाद आपको अपने कुछ दस्तावेजों को स्कैन करके इस आवेदन पत्र में अपलोड कर देना है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से दिल्ली की महिला सम्मान योजना में ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
Mahila Samman Delhi Yojana FAQ
महिला सम्मान योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना में दिल्ली में रहने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महिला सम्मान योजना में लाभार्थी महिलाओं को कितनी सम्मान राशि दी जाती है?
इस योजना में दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
क्या आने वाले समय में महिला सम्मान योजना की वित्तीय सहायता बढ़ सकती है?
जी हां, आने वाले समय में महिला सम्मान योजना की वित्तीय सहायता ₹2100 हो सकती है, लेकिन इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।