Labour Card: अब आसान तरीके से बनवा सकते हैं अपना लेबर कार्ड, जानिए प्रक्रिया 

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 1 Average: 5]

Labour Card: भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा श्रमिकों या मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लेबर कार्ड बना कर दिया जाता है। लेबर कार्ड एक तरीके का आधार कार्ड की तरह ही पहचान पत्र होता है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों या मजदूरों के लिए होता है। जब कोई भी मजदूर या श्रमिक अपना लेबर कार्ड बनवा लेता है, तो उसे सरकार के द्वारा पेंशन योजना, बीमा योजना और अन्य तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाता है।

यदि आप असंगठित क्षेत्र या निर्माण कार्य के क्षेत्र में श्रमिक या मजदूर का कार्य कर रहे हैं, तो लेबर कार्ड आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपको लेबर कार्ड बनवाना है लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस Labour Card आर्टिकल की मदद से जानकारी ले सकते हैं। जिसमें हमने आपको लेबर कार्ड क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और लेबर कार्ड किस तरीके से बनवाया जा सकता है, इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

लेबर कार्ड विवरण

कार्ड का नाम Labour card
कार्ड की शुरुआत कब हुई2008, 2020, 2021
कार्ड को शुरू कियाभारत सरकार के द्वारा
कार्ड का मुख्य उद्देश्यअसंगठित क्षेत्र या निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ देना
कार्ड से लाभार्थी श्रमिक या मजदूर
कार्ड की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट Click Here 

Labour Card क्या है

labour card को कई राज्यों के द्वारा अपने राज्यों में 2008 में शुरू कर दिया गया था, परंतु राष्ट्रीय स्तर पर इस लेबर कार्ड को 2020 में शुरू किया गया है। अब वर्तमान में सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 से लेबर कार्ड को डिजिटल रूप से जोड़ दिया गया है, इस कार्ड को हम श्रमिक कार्ड भी कह सकते हैं। जिन भी श्रमिक या मजदूरों के पास श्रमिक कार्ड होता है, उन्हें सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाता है।

इस मजदूर कार्ड में सरकार के द्वारा 12 अंकों का एक अनोखा नंबर दिया जाता है। इस 12 अंकों के नंबर को डालने के बाद श्रमिक या मजदूर की सभी जानकारी ई श्रमिक पोर्टल पर मिल जाती हैं। सरकार के द्वारा लेबर कार्ड को ई-श्रमिक पोर्टल से 2021 में जोड़ा गया है।

लेबर कार्ड का उद्देश्य क्या है?

लेबर कार्ड को भारत सरकार के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र या निर्माण कार्य क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक या मजदूरों को एक कार्ड बना कर देना है। जिसके बाद सरकार के द्वारा जितनी भी योजनाएं मजदूरों के लिए चलाई जाती हैं, उनका सीधा लाभ मजदूरों को देना है।

Labour Card के लाभ और विशेषताएं 

यदि आप अपना labour card बनवा लेते हैं, तो आपको नीचे दिए गए फायदे मिलते हैं तथा हम आपको लेबर कार्ड की विशेषता के बारे में भी नीचे जानकारी देने वाले हैं –

  • लेबर कार्ड बनवाने के बाद श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। 
  • इस कार्ड को बनवाने के बाद मजदूरों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता है। 
  • इस कार्ड की मदद से मजदूर अटल पेंशन योजना या अन्य किसी भी तरह की पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। 
  • यदि श्रमिक की मृत्यु या काम करते समय दुर्घटना हो जाती है, तो उन्हें बीमा में ₹200000 तक की मदद भी की जाती है 
  • लेबर कार्ड धारक को सरकार के द्वारा साइकिल योजना और फ्री में टूल किट तक भी दी जाती हैं। 

Labour Card के लिए पात्रता

यदि कोई भी श्रमिक labour card बनवाना चाहता है, तो उसके पास नीचे दी गई योग्यता होना अनिवार्य है –

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। 
  • श्रमिक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदन करने के लिए श्रमिक का असंगठित क्षेत्र में काम करना अनिवार्य है। 
  • मजदूर ने पिछले 365 दिनों में कम से कम 90 दिन असंगठित क्षेत्र या निर्माण कार्य में काम किया होना चाहिए।
  • आवेदक का रोजगार एवं श्रम कार्यालय में पंजीकरण होना चाहिए।

Labour Card के लिए जरूरी दस्तावेज 

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Labour Card Online Apply कैसे करें

यदि आप अपना लेबर कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवाना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर लेना है –

  • सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको स्वयं पंजीकरण के बटन को खोज कर उस पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने पंजीकरण का पेज खुलकर आ जाता है।
  • इस पंजीकरण फार्म में आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और व्यवसाय के बारे में जानकारी को दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपको अपने पंजीकरण को पूरा कर लेना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आ जाता है। 
  • इस पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पोर्टल में लॉगिन हो जाना है। 
  • उसके बाद आपको अपनी कुछ अन्य जानकारी जैसे कि 90 दिन काम करने के प्रमाण पत्र की जानकारी, असंगठित क्षेत्र में काम करने की जानकारी को भर देना है। 
  • इसमें आपको अपनी बैंक खाते की पासबुक को भी अपडेट कर देना है। 
  • उसके बाद आपको अपने कुछ दस्तावेज के साथ फोटो को भी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर देना है। 
  • अब आपको फाइनल रूप से लेबर कार्ड के आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है। 
  • अब आप अपने लेबर कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से अपना लेबर कार्ड बनवाकर सरकार के द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 
  • यदि आप लेबर कार्ड को ऑफलाइन तरीके से बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में जाना होता है।

Labour Card FAQs

सरकार के द्वारा लेबर कार्ड किन-किन लोगों के लिए लागू किया गया है? 

भारत में लेबर कार्ड को निर्माण कार्य या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर बनवा सकते हैं। 

लेबर कार्ड बनवाने के बाद क्या लाभ मिलता है? 

यदि आप अपना लेबर कार्ड बनवा लेते हैं, तो आपका सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल जाता है।

लेबर कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या रखी गई है? 

लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकार के द्वारा न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon