Free Favarni Pump Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के किसानों के हित के लिए एक के बाद एक कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अब राज्य सरकार के द्वारा एक नई तरीके की योजना शुरू कर देती है, जिसका नाम मोफत फवारणी पंप योजना है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा किसानों को बैटरी से चलने वाले पंप उनके खेतों में लगाए जा रहे हैं, जिससे सिंचाई को फव्वारे तरीके से किया जा सके और कम मात्रा में पानी का उपयोग किया जा सके।
इस योजना में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बैटरी संचालित फवारणी पंप किसानों के खेतों में लगाए जाते हैं। जिससे किसान कम पानी से ही अपने खेतों की सिंचाई अच्छे से कर सकें और होने वाली पैदावार को भी बढ़ा सकें। यदि आप भी Free Favarni Pump Yojana योजना के बारे में जानकारी लेकर बैटरी से संचालित पंप पर 100% की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
Favarni Pump Yojana Maharashtra विवरण
योजना का नाम | फवारणी पंप योजना |
लाभ | बॅटरी ऑपरेटेड फवारणी पंप 100% अनुदान पर मिलेगा |
किसने शुरू की | महाराष्ट्र सरकार |
योजना की शुरुवात | August 2024 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो को स्वयंचालित फवारणी पंप प्रदान करना |
Helpline Number | 022-61316429 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Favarni Pump Yojana |
Free Favarni Pump Yojana क्या है?
मोफत फवारणी पंप योजना की शुरुआत को महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खेतों में बैटरी के फव्वारे वाले पंप लगाए जाएंगे जिन पर सरकार के द्वारा 100% की सब्सिडी दी जाएगी। इसके बाद किसान फ्री में इस बैटरी से चलने वाले पंप को अपने खेतों में लगवा सकते हैं और इस पंप से सिंचाई करके अपने खेतों की पैदावार में वृद्धि अच्छी गुणवत्ता की पैदावार कर सकते हैं।
राज्य के किसानों को बैटरी के पंप को लगवाने से कीट और रोग प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। इस योजना में किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, इस योजना की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 2 लाख किसानों को बैटरी के पंप की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। उसके बाद जैसे ही 2 लाख किसानों का लाभ पुरा होगा, उसके बाद और किसानों को ओर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
फ्री फवारणी पंप योजना का उद्देश्य क्या है?
मोफत फवारणी पंप योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की फसल को सुरक्षा देना तथा उनके द्वारा पैदावार में लगने वाले खर्च को कम करना है। जिससे किसान कम से कम लागत पर अच्छी पैदावार प्राप्त करके अपनी आय को दोगुना कर सके।
Free Favarni Pump Yojana के लाभ और विशेषताएं
मोफत फवारणी पंप योजना के लाभ और विशेषताओं की जानकारी नीचे दी गई है –
- मोफत फवारणी पंप योजना में किसानों को बैटरी से चलने वाले फवारणी पंप 100% फ्री में दिए जाते हैं।
- इस योजना में बैटरी के पंप को लगाने के लिए शुरू में लागत देनी होती है, उसके बाद सरकार के द्वारा 100% सब्सिडी वापस कर दी जाती है।
- इस योजना के आ जाने से किसानों के पेट्रोल और डीजल की बचत होती है।
- इन फवारणी पंप की मदद से बीमारी से सुरक्षा और गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिलता है।
- इस पंप को काफी आसानी से चलाया जा सकता है, जिससे समय में भी काफी ज्यादा बचत हो जाती है।
- किसान इस पंप की मदद से अपने खेतों में कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव भी कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ राज्य का एक किसान एक बार लेकर 10 साल के लिए उठा सकता है।
फ्री फवारणी पंप योजना की पात्रता
मोफत फवारणी पंप योजना के अंतर्गत 100% सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यता होनी चाहिए –
- मोफत फवारणी पंप योजना में आवेदन करने वाला किसान महाराष्ट्र राज्य का मूल नागरिक या मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास 7/12 और 8A भूमि दस्तावेज होने चाहिए, जिसमें किसान के मालिकाना हक का विवरण होता है।
- इस योजना का लाभ किसान 10 वर्ष में केवल एक बार ले सकता है।
- किसान का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, जिससे ओटीपी सत्यापन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
- इस योजना में महिला, अल्पसंख्यक, एससी ओर एसटी को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
Free Favarni Pump Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
मोफत फवारणी पंप योजना में आवेदन करके बैटरी पंप लगवाने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होनी चाहिए –
- आधार कार्ड
- महाराष्ट्र राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Free Favarni Pump Yojana में आवेदन कैसे करें
मोफत फवारणी पंप योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण सही ढंग से कर लेना है –
- सबसे पहले आपको MahaDBT पोर्टल की वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
- महाराष्ट्र के इस पोर्टल से आप कृषि योजनाओं में अपना आवेदन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल में सबसे पहले आपको अपनी सामान्य जानकारी को डालकर अपना पंजीकरण करना होता है।
- फिर आपको इस पोर्टल में यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद लेकर लॉगिन हो जाना होता है।
- उसके बाद आपको Department of Agriculture के Section में Battery Operated Sprayer (Manushyachalit Yantrik Yojana) योजना का चुनाव कर लेना है।
- फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज जो इस योजना में मांगे गए हैं, सभी को अपलोड कर देना है।
- उसके बाद आपको अंतिम में फीस के भुगतान के रूप में ₹23.60 का भुगतान कर देना है।
- फिर आपको मोफत फवारणी पंप योजना के आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- उसके बाद आपको पावती रसीद का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
- इस तरह से आप मोफत फवारणी पंप योजना में आवेदन करके बैटरी पंप पर 100% सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
Free Favarni Pump Yojana Maharashtra FAQs
मोफत फवारणी पंप योजना में पंप के लिए किस तरीके से चुना जाता है?
इस योजना के अंतर्गत पंप लगाने की प्रक्रिया को लॉटरी के माध्यम से किया जाता है।
मोफत फवारणी पंप योजना में बैटरी के पंप का कितने प्रतिशत की सब्सिडी जाती है?
इस योजना में बैटरी के पंप पर 100% की सब्सिडी दी जाती है।
मोफत फवारणी पंप योजना में अब तक कितने किसानों का चयन हो चुका है?
इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 2 लाख किसानों का चयन किया जा चुका है, इन किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है।
मोफत फवारणी पंप योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क क्या रखा गया है?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क ₹23.60 रखा गया है।