Bandhkam Kamgar Yojana: बांधकाम कामगार योजना के लिए जानिए पात्रता, लाभ, दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 0 Average: 0]

Bandhkam Kamgar Yojana: महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपने राज्य के आर्थिक व कमजोर वर्ग के गरीब श्रमिकों के लिए एक महत्वाकांक्षा योजना बांधकाम कामगार योजना को शुरू किया है। इस योजना में महाराष्ट्र राज्य सरकार निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को ₹2000 से लेकर ₹5000 की वित्तीय सहायता देती है। इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य में पात्र पाए जाने वाले सभी निर्माण श्रमिकों को दिया जाता है। 

यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य में निर्माण श्रमिक है और बांधकाम कामगार योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के बारे में पता होना चाहिए कि Bandhkam Kamgar Yojana क्या है, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए।

Bandhkam Kamgar Yojana Maharashtra Overview 

योजना का नामBandhkam Kamgar Yojana 2025
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीमहाराष्ट्र बांधकाम कामगार
विभागमहाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल
लाभ5,000/- रु. और बर्तनों का एक सेट
उद्देश्यराज्य के कामगारों को आर्थिक मदद करना
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmahabocw.in

Bandhkam Kamgar Yojana क्या है

बांधकाम कामगार योजना को कई राज्य जैसे कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश राज्यों ने अपने राज्य में निर्माण कार्य में काम कर रहे श्रमिकों के लिए शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा श्रमिकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसके अलावा श्रमिकों को निर्माण कार्य का सामान खरीदने के लिए ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत काम करने वाले निर्माण श्रमिकों को काम पर आने जाने के लिए यात्रा की सुविधा भी दी जाती है। 

यदि आपके राज्य में बांधकाम कामगार योजना योजना का संचालन किया जा रहा है, तो इसके आपको बहुत फायदे मिल जाते हैं क्योंकि इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिकों को आवास के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई की सुविधा भी दी जाती है। महाराष्ट्र राज्य सरकार में अब तक इस योजना का लाभ लगभग 17 लाख निर्माण श्रमिक ले रहे हैं। इसी तरह से सभी राज्यों में इस योजना का आने वाले समय में संचालन किया जाने वाला है। 

बांधकाम कामगार योजना का उद्देश्य क्या है?

बांधकाम कामगार योजना को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को आर्थिक, सामाजिक और कल्याणकारी लाभ देना है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों के परिवारों को भी सुरक्षा कवच प्राप्त होता है।

Bandhkam Kamgar Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • इस योजना के अंतर्गत सरकार निर्माण श्रमिक को निर्माण कार्य का सामान या औजार खरीदने के लिए ₹5000 तक की मदद देती है। 
  • इस योजना में आवेदन करने के बाद श्रमिकों को आवास की सुविधा भी दी जाती है। 
  • इस योजना में राज्य सरकार श्रमिकों को अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाती है। 
  • महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी देती है। 
  • इस योजना में महिला निर्माण श्रमिक को गर्भवती के दौरान सहायता राशि दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा निर्माण श्रमिक के बच्चों की शादी पर भी अनुदान राशि दी जाती है।

Bandhkam Kamgar Yojana के अंतर्गत आने वाले काम 

बांधकाम कामगार योजना में नीचे दिए गए कार्य क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं-

  • इमारतें
  • सड़कें
  • रेलवे
  • ट्रामवेज
  • रेडियो
  • हवाई क्षेत्र
  • सिंचाई
  • जलाशय
  • जलकुंड
  • सुरंगें
  • पुल
  • पुलिया
  • टेलीविजन
  • जल निकासी
  • टेलीफ़ोन
  • टेलीग्राफ और विदेशी संचार
  • बांध नहरें
  • तटबंध और नौवहन कार्य
  • पीढ़ी
  • वायरिंग, वितरण, टेंशनिंग आदि सहित विद्युत कार्य
  • खाना पकाने जैसे स्थानों में उपयोग के लिए यूनिट की स्थापना 
  • जल शीतलक मीनार
  • सीमेंट कंक्रीट सामग्री आदि की तैयारी और स्थापना
  • सौर पैनल आदि जैसे ऊर्जा कुशल उपकरणों की स्थापना
  • बाढ़ नियंत्रण कार्य (तूफान जल निकासी कार्य सहित)

बांधकाम कामगार योजना की पात्रता

  • आवेदन करने वाले निर्माण श्रमिक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा तथा 60 वर्ष से कम या 60 वर्ष के बराबर होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला निर्माण श्रमिक पिछले 90 दिनों से श्रमिक कार्य से जुड़ा होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला किसी भी निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य कर रहा होना चाहिए। 
  • अपने राज्य के श्रमिक कार्यालय में श्रमिक का पंजीकरण होना चाहिए।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

बांधकाम कामगार योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए-

  • आधार कार्ड या कोई आईडी 
  • राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • श्रमिक कार्यालय में पंजीकरण
  • मजदूरी का प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Bandhkam Kamgar Yojana में आवेदन कैसे करें 

बांधकाम कामगार योजना में आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसमें हमने आपको नीचे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है-

  • सबसे पहले आपको https://mahabocw.in/ की लिंक पर क्लिक करके इस पोर्टल को Open कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको Worker के Section में जाकर Worker Registration के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर अगले पेज पर आपको Check our Eligibility and Proceed to Register के लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपसे पूछा जाएगा कि अपने अंतिम 90 दिनों तक निर्माण कार्य में काम किया है अथवा नहीं इसकी जानकारी आपको दे देनी है। 
  • इसके अलावा आपको कुछ अन्य जानकारी भरने के बाद Check Eligibility के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है। 
  • यदि आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र पाए जाते हैं, तो आपके सामने बांधकाम कामगार योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाता हैं।
  • इस आवेदन फार्म में आपको अपनी सभी जानकारी के साथ-साथ श्रमिक कार्यालय पंजीकरण संख्या को भी दर्ज करना होता है। 
  • इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते की जानकारी और कुछ अन्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होता है। 
  • इस तरह से आप बहुत आसानी से बांधकाम कामगार योजना में अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं।

बांधकाम कामगार योजना FAQS

बांधकाम कामगार योजना में कितने रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है?

इस योजना के अंतर्गत निर्माण मजदूर को औजार खरीदने के लिए ₹2000 से लेकर ₹5000 की सहायता दी जाती है।

बांधकाम कामगार योजना में क्या-क्या सुविधा दी जाती हैं?

इस योजना के तहत सरकार के द्वारा कई तरह की सुविधाएं जैसे कि बच्चों की शिक्षा की सुविधा, काम पर आने जाने की सुविधा, औजार खरीदने के लिए वित्तीय सहायता आदि।

क्या बांधकाम कामगार योजना में महिला भी आवेदन कर सकती है?

जी हां, इस योजना में राज्य की सभी महिलाएं के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही है, वे सभी अपना आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon