Bandhkam Kamgar Peti Yojana: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अपने राज्य के निर्माण मजदूरों के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। ऐसे में अब राज्य सरकार के द्वारा निर्माण कार्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूरों को बांधकाम कामगार पेटी योजना के अंतर्गत सेफ्टी किट दी जा रही है। इस सेफ्टी किट में कुछ चीजें जैसे कि हेलमेट, बेल्ट ओर जूता जैसे उपकरण दिए जा रहे हैं। इन सेफ्टी किट को सरकार के द्वारा कामगार मजदूर के लिए बिल्कुल और बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।
यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य में निर्माण के कार्य क्षेत्र में मजदूरी कर रहे हैं, तो आपको bandhkam kamgar peti yojana के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस योजना में आपको बिना किसी शुल्क के Free Safety Kit दी जाती है। यदि आप बांधकाम कामगार पेटी योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो इस लेख से ले सकते हैं।
Bandhkam Kamgar Peti Yojana Overview
योजना का नाम | Bandhkam Kamgar Peti Yojana |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2025 |
योजना को शुरू किया | महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | निर्माण कार्य क्षेत्र में काम करने से मजदूरों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करना |
योजना से लाभार्थी | निर्माण कार्य क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से |
ऑफिसियल वेबसाइट | mahabocw.in |
Bandhkam Kamgar Peti Yojana क्या है
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अपने राज्य के निर्माण कार्य क्षेत्र में लगने वाले मजदूरों के लिए बांधकाम कामगार पेटी योजना की शुरुआत की है। इस योजना में निर्माण कामगार मजदूरों को राज्य सरकार के द्वारा सेफ्टी किट दी जाती है। इस सुरक्षा किट के अंतर्गत सरकार के द्वारा सुरक्षा से संबंधित उपकरण जैसे कि हेलमेट, जूते ओर बेल्ट आदि चीज दी जाती हैं।
राज्य सरकार के द्वारा कामगारों को सेफ्टी उपकरण के लिए महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा कहा गया है कि निर्माण कार्य में काम करने वाला मजदूर पिछले 1 साल से निर्माण के कार्य में 90 दिन तक लगा होना चाहिए।
बांधकाम कामगार पेटी योजना का उद्देश्य क्या है?
बांधकाम कामगार पेटी योजना को महाराष्ट्र सरकार का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सुरक्षित और एक बेहतरीन तरीके से वातावरण प्रदान कर रहा है। जिससे निर्माण कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर को दुर्घटना से बचाया जा सके।
बांधकाम कामगार पेटी योजना के लाभ और विशेषताएं
Bandhkam kamgar peti yojana maharashtra के लाभ और इसके प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- बांधकाम कामगार पेटी योजना में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए सुरक्षित कीट या सेफ्टी किट दी जाती है।
- इस योजना से राज्य में निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना से बचाया जा सकता है।
- इस योजना से श्रमिकों के शरीर को गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम से सेफ्टी मिलती है।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा सेफ्टी किट के रूप में हेलमेट, सेफ्टी शूज, ग्लव्स दिए जाते हैं जिससे कार्य क्षेत्र में दुर्घटना से बचा जा सके।
- बांधकाम कामगार पेटी योजना में मिलने वाली सेफ्टी किट लेने के बाद गरीब श्रमिकों को अपना पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Bandhkam Kamgar Peti Yojana में मिलने वाली सेफ्टी किट
बांधकाम कामगार पेटी योजना में श्रमिकों को Safety Kit के रूप में नीचे दी गई चीज मिल जाती हैं –
- हेलमेट
- सेफ्टी के लिए जूते
- दस्ताने
- सेफ्टी बेल्ट
- रेनकोट
- रिफ्लेक्टिव जैकेट
- मास्क
- सुरक्षा के लिए चश्मा आदि।
Bandhkam Kamgar Peti Yojana के लिए पात्रता
Maharashtra bandhkam kamgar peti yojana के तहत सेफ्टी किट प्राप्त करने के लिए आपके पास नीचे दी गई पात्रता होनी चाहिए –
- आवेदन करने वाला महाराष्ट्र राज्य का निर्माण कार्य क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले का पंजीकरण महाराष्ट्र के भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले का पंजीकरण कम से कम श्रमिक कल्याण बोर्ड में 1 वर्ष पुराना होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले निर्माण कामगार के पास सारे वैलिड दस्तावेज होने चाहिए।
Bandhkam Kamgar Yojana Form PDF
⬇️ Bandhkam Kamgar Peti Yojana Form | Download |
⬇️Bandhkam Kamgar Online Registration | Click here |
बांधकाम कामगार पेटी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
बांधकाम कामगार पेटी योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- महाराष्ट्र का मूल निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक निर्माण का पंजीकरण
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Bandhkam Kamgar Peti Yojana में आवेदन कैसे करें
Bandhkam kamgar peti yojana में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर लेना है –
- सबसे पहले आपको तालुका कामगार सुविधा केंद्र या जिले के श्रमिक कार्यालय में चले जाना है।
- वहां जाने के बाद आपको बांधकाम कामगार पेटी योजना के आवेदन फार्म को प्राप्त करके आवेदन की जानकारी को प्राप्त कर लेना है।
- उसके बाद आपको बांधकाम कामगार पेटी योजना के फॉर्म में अपना नाम, पंजीकरण संख्या तथा 90 दिन के कार्य करने के प्रमाण पत्र की संख्या को दर्ज कर देना है।
- अब आपको बांधकाम कामगार पेटी योजना के आवेदन फार्म पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर दी गई जगह पर हस्ताक्षर देने हैं।
- इस आवेदन पत्र के साथ आपको अपने कुछ दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पंजीकरण प्रमाण पत्र, 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र को संलग्न कर देना है।
- उसके बाद अपने बांधकाम कामगार पेटी योजना के आवेदन फॉर्म को जिले के श्रमिक कार्यालय में जमा कर देना है।
- अब जिले के श्रमिक कार्यालय के द्वारा आपके आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाता है कि आपने 1 साल में 90 दिनों तक निर्माण कार्य में काम किया है अथवा नहीं।
- यदि श्रमिक कार्यालय के द्वारा किया गया सत्यापन पूरी तरह से सत्यापित हो जाता है, तो आपको पेटी कीट दे दी जाती है।
- इस तरह से आप बांधकाम कामगार पेटी योजना में सेफ्टी किट प्राप्त कर सकते हैं।
Bandhkam Kamgar Peti Yojana FAQs
बांधकाम कामगार पेटी योजना का लाभ किसको मिलेगा?
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य में निर्माण कार्य क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मिलेगा।
बांधकाम कामगार पेटी योजना में सेफ्टी किट में क्या-क्या चीज दी जाती हैं?
सेफ्टी के लिए जूते, दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट, रेनकोट, रिफ्लेक्टिव, जैकेट, मास्क और सुरक्षा के लिए चश्मा दिए जाते हैं।
बांधकाम कामगार पेटी योजना में सेफ्टी किट लेने के लिए कितने समय से श्रमिक कार्य क्षेत्र में काम कर रहा होना चाहिए?
इस योजना में काम से कम एक वर्ष से श्रमिक कार्य क्षेत्र में लगा होना चाहिए।