Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों के लिए दे रही विशेष आर्थिक सहायता, जानिए विस्तार से जानकारी

Sarkari Yojana 2025 को 5 स्टार दीजिये
[Total: 1 Average: 4]

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार के द्वारा अपने देश की बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। जिसे मुख्य रूप से सरकार के द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए बनाया गया है। इस योजना को सरकार के द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के अभिभावक यानी कि माता या पिता में से कोई भी अपनी बेटी जिसकी आयु 10 वर्ष से कम है, उसका खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खोल सकते हैं।

यदि आपके परिवार में भी 10 वर्ष से कम आयु की बेटी है और उसका खाता आप सुकन्या समृद्धि योजना में खोलकर उसके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आप अपनी बेटी का खाता जल्द से जल्द इस योजना के अंतर्गत खुलवा सकते हैं और इसमें अपने हिसाब से हर महीने बचत करके पैसा डाल सकते हैं, जो भविष्य में आपकी बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए काम आएगा।

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे की सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ और विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज ओर खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी sukanya samriddhi yojana आर्टिकल से ले सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना विवरण 2025

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना 
संचालनकेंद्र सरकार द्वारा 
लाभार्थी10 वर्ष से कम आयु की लड़कियाँ 
उद्देश्यबेटियों का भविष्य सुरक्षित करना 
फ़ायदाबेटियों की उच्च शिक्षा और विवाह के खर्च के लिए बचत। 
निवेश राशिन्यूनतम 250 रुपये से अधिकतम 1.5 लाख रुपये 
चालू वर्ष2024 
आधिकारिक वेबसाइटSukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana क्या है

भारत सरकार के द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोला जाता है। इस बैंक खाते को बेटी के माता-पिता अपने नजदीकी डाकघर या सरकारी बैंक शाखा में खुलवा सकते हैं।

उसके बाद बेटी के अभिभावक को हर महीने न्यूनतम 250 रुपए की राशि को इस खाते में जमा करना होता है। इस सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में अभिभावक केवल 1 साल में 1.5 लाख रुपए अधिकतम जमा कर सकते हैं। 

इस जमा की गई राशि पर सरकार के द्वारा तिमाही रूप से 8.2% की दर से ब्याज संयोजित किया जाता है। सरकार के द्वारा इस ब्याज दर को समय-समय पर बढ़ाया जा सकता है। जब आपकी बेटी की आयु 18 वर्ष या 21 वर्ष हो जाती है तो आप sukanya samriddhi yojana में जमा की गई राशि और ब्याज की राशि को निकाल सकते हैं। उसके बाद आप इन पैसों से अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई पर खर्च कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाना है। इस योजना से देश की बेटियां अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं और साथ ही शादी के समय में आने वाली आर्थिक तंगी से बेटी के परिवार वालों को मुक्ति मिल सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana के लाभ

  • सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटी का खाता अपने नजदीकी डाकघर या सरकारी बैंक शाखा में खुलवा सकते हैं। 
  • इस योजना में खाता खुलवाने के बाद आप जो भी राशि जमा करते हैं, उस पर सरकार के द्वारा 8.2% की ब्याज दर दी जाती है जो कि तिमाही रूप से संयोजित होती है। 
  • जब आपकी बेटी की आयु 18 वर्ष हो जाती है, तो आप इस जमा की गई राशि में से 50% की राशि बेटी की उच्च शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं।
  • जब बेटी की आयु 21 वर्ष हो जाती है, तो आप पूरा पैसा निकाल कर बेटी की शादी कर सकते हैं। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को आप ₹250 से शुरू करके अधिकतम 1.5 लाख रुपया एक वर्ष में जमा कर सकते हैं। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की गारंटी सरकार के द्वारा दी जाती है। इसलिए इसमें आपका पैसा कभी भी नहीं मर सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए

  • सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बेटी और उसके अभिभावक भारत के मूल नागरिक होने चाहिए। 
  • sukanya samriddhi yojana में एक परिवार में केवल अधिकतम दो बेटियों का ही खाता खुल सकता है।
  • यदि आपकी दो बेटियां जुड़वा पैदा हुई है, तो आप इसमें तीन बेटियों का भी खाता खोल सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में केवल एक बेटी के लिए एक खाता ही खुल सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कोनसे दस्तावेज चाहिए

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बेटी का खाता खोलने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए-

  • अभिभावक का आधार कार्ड या पहचान पत्र 
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र 
  • बेटी का आयु प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बेटी का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Sukanya Samriddhi Yojana का खाता बंद करने के नियम 

यदि आप किसी कारणवश सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को बंद करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए नियमों का पालन करना होगा-

  • यदि बेटी की मृत्यु हो गई है, तो उसके अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को बंद कर सकते हैं।
  • यदि बेटी के माता-पिता को आर्थिक तंगी आ गई है तो वे सरकार से विशेष अनुमति लेकर इस खाते को बंद कर सकते हैं। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बेटी की शादी होने के तुरंत बाद खुद ही बंद हो जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Online Apply

यदि आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन अच्छे तरीके से करना होगा-

  • सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा या डाकघर की शाखा में जाना है। 
  • वहां जाने के बाद आपको Form SSA‑1 को ऑफिस के कर्मचारियों से प्राप्त कर लेना है। 
  • फिर इस फॉर्म में आपको अपनी बेटी की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ उसकी जन्म की जानकारी को भी दर्ज कर देना है। 
  • उसके बाद आपको SSA‑1 फॉर्म के साथ अपने कुछ दस्तावेज जैसे कि बेटी का आयु प्रमाण पत्र, अभिभावक का पहचान पत्र, बेटी का पासपोर्ट साइज फोटो को लगा देना है। 
  • फिर आपको कम से कम ₹250 खाता खोलने के लिए जमा कर देने हैं। 
  • उसके बाद आपको डाकघर कर्मचारियों के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक दे दी जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana खाता खोलने के लिए बैंकों की सूची

नीचे सूचीबद्ध बैंक सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए उपलब्ध हैं। इन सभी बैंकों की शाखाएँ हैं जहाँ आप जाकर अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • इलाहाबाद बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • आंध्रा बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक
  • विजय बंक
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंकदेना बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
  • आईडीबीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर

Sukanya Samriddhi Yojana FAQ

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

सुकन्या समृद्धि योजना का अप्रैल ब्याज दर 2025 से 30 जून 2025 के लिए ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana Website

https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon